शेयर बाजार में इंडेक्स क्या होता है?
इंडेक्स एक मार्गदर्शिका है जो शेयरों का एक विशिष्ट संग्रह कैसा प्रदर्शन कर रहा है इसके बारे में जानकारी देता है। इससे निवेशक स्टॉक्स के मौजूदा मूल्य को पिछली कीमत के साथ तुलना करके निर्णय ले सकता है।
स्टॉक मार्केट इंडेक्स सामान कंपनी के इंडस्ट्री, सेगमेंट, मार्किट कैपिटलाइजेशन इत्यादि का उपयोग करके बनाया जाता है। यह एक विशिष्ट क्षेत्र के लिए एक बेंचमार्क के रूप में कार्य करता है और निवेशकों को स्टॉक मार्किट ट्रैक करने का एक तरीका प्रदान करता है।

स्टॉक मार्केट इंडेक्स के प्रकार
भारतीय शेयर बाजार में कई इंडेक्स हैं, जैसे की,
बेंचमार्क इंडेक्स (Benchmark Index)
यह शेयर बाजार के महत्वपूर्ण इंडेक्स में से एक है क्योंकि वे अपने द्वारा चुनी गई कंपनियों को रेगुलेट करने के लिए बेस्ट स्टैंडर्ड्स का उपयोग करते हैं। इसके दो सबसे महत्वपूर्ण इंडेक्स हैं, निफ्टी ५० इंडेक्स और बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स। निफ्टी ५० इंडेक्स में ५० टॉप परफार्मिंग इक्विटी शामिल हैं और सेंसेक्स में बीएसई पर सबसे बड़े और सबसे सक्रिय रूप से कारोबार करने वाले ३० शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरल इंडेक्स (Sectoral Index)
सेक्टोरल इंडेक्स विशिष्ट क्षेत्रों के स्टॉक के प्रदर्शन की निगरानी करने में मदत करता है, जैसे की ऑटोमोबाइल, बैंक, फाइनेंसियल सर्विसेज, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, आईटी, मेटल इत्यादि।
स्टॉक मार्केट इंडेक्स कैसे पढ़ें?
मान लीजिये के आज का निफ्टी ५० का इंडेक्स वैल्यू १८,००० है और ५ साल पहले १०,००० था। यह ८०% की वृद्धि दर्शाता है। ऐसे ही आप हर दिन का इंडेक्स में उतार – चढ़ाव पढ़ सकते है।
स्टॉक मार्केट कैसे काम करता है?
