स्टॉक मार्केट कैसे काम करता है?

बहुत से लोग समय के साथ अपने धन को बढ़ाने के लिए शेयर बाजार में निवेश करते हैं। स्टॉक एक लोकप्रिय इन्वेस्टमेंट ऑप्शन हैं क्योंकि वे लंबी अवधि में उच्च रिटर्न की संभावना प्रदान करते हैं।

कुछ लोग जल्दी मुनाफा कमाने के लिए शेयरों में ट्रेडिंग करते हैं। वे बाजार में उतार-चढ़ाव का लाभ उठाने और अल्पकालिक लाभ कमाने के लिए अक्सर स्टॉक खरीद और बेच सकते हैं।

स्टॉक मार्केट कैसे काम करता है?

आइए, नीचे दिए उदाहरण के साथ समज़ते है कि शेयर बाजार कैसे काम करता है।

  • मनोज १००० रुपये प्रति शेयर पर इंफोसिस के १० शेयर खरीदना चाहता है और अपने ब्रोकर के जरिए शेयर खरीदने का ऑर्डर देता है।
  • एक ही समय पर, राकेश इंफोसिस के १० शेयर १००० रुपए प्रति शेयर के हिसाब से बेचना चाहता हैं और अपने ब्रोकर के जरिए शेयर बेचने का ऑर्डर देता है।
  • स्टॉक एक्सचेंज तब दोनों ऑर्डर्स को मैच करता है। सक्सेसफुल मैच होने पर, मनोज और राकेश दोनों के ब्रोकर्स को मैच के बारे में सूचित किया जाता है
  • इसके बाद, ब्रोकर मनोज और राकेश को सूचित करता है कि उसके ऑर्डर्स सक्सेस्स्फुल्ली प्लेस हो गए है।
  • लेन-देन के सेटलमेंट में T+२ दिन लगते हैं। इसलिए, यदि मनोज ने १ जनवरी को शेयर खरीदे हैं तो शेयर उनके डीमैट खाते में ४ जनवरी को जमा किए जाएंगे। राकेश को ४ जनवरी को अपने शेयर बेचने की रकम भी मिल जाएगी।

शेयरों में निवेश करके निवेशक संपत्ति का एक पोर्टफोलियो बना सकते हैं जो फ्यूचर में आय प्रदान कर सकता है।

स्टॉक या शेयर क्या है?

स्टॉक ट्रेडिंग क्या है?

स्टॉक मार्केट क्या है?

शेयर बाजार के प्रकार?

स्टॉक मार्केट कैसे काम करता है?

मार्केट टाइमिंग क्या हैं?

विभिन्न प्रकार के स्टॉक क्या हैं?

इंडेक्स क्या है?

मार्किट कैपिटलाइजेशन क्या है?

बियर और बुल मार्केट क्या है?

स्टॉक मार्जिन क्या होता है

इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है?