म्यूचुअल फंड में फंड मैनेजर क्या होता है?

आप म्यूच्यूअल फंड में निवेश करते है, लेकिन म्यूच्यूअल फंड कहा निवेश करता है? और कौन डिसिजन लेता है की कहा कहा पे इन्वेस्ट करना चाहिए? आप का पैसा म्यूच्यूअल फंड में बहोत सारी अलग अलग फाइनेंसियल प्रोडक्ट्स में निवेश होता है, जैसे की स्टॉक्स, बॉन्ड्स और कही सरे एसेट क्लासेस। इन सभी इंवेस्टमेंट्स को मैनेज करना और इससे आप जैसे निवेशकों को अच्छासा रिटर्न्स देना एक महत्वपूर्ण और ज़िम्मेदारी का काम है।

फंड मैनेजर क्या होता है?

आपकी निवेश राशि म्यूच्यूअल फंड्स में “फंड मैनेजर” मैनेज करते है। फंड मैनेजर एक व्यक्ति या एक्सपर्ट्स की टीम है जो म्यूचुअल फंड के निवेश पोर्टफोलियो के मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार होता है। हर एक फंड का एक लक्ष्य होता है और उसको प्राप्त करने और निवेशकों के लिए अधिकतम रिटर्न देने के लिए फंड मैनेजर कहा कहा पे निवेश करना है, खरीद और बिक्री के संबंध में निर्णय लेते हैं।

फंड मैनेजर रिसर्च करते हैं, मार्किट ट्रेंड्स का अभ्यास करते हैं और म्यूचुअल फंड की ओर से निवेश निर्णय लेने के लिए अपनी एक्सपेर्टीज़ का उपयोग करते हैं। इसके अतिरिक्त, फंड मैनेजर पोर्टफोलियो को नियमित मॉनिटर करते है और आवश्यकतानुसार एडजस्टमेंट्स (खरीद और बिक्री) करते हैं।

 

म्यूचुअल फंड क्या होता है?

म्यूचुअल फंड्स किस प्रकार के होते हैं?

म्यूचुअल फंड से जुड़ी कॉस्ट क्या हैं?

फंड मैनेजर क्या होता है?

म्यूचुअल फंड एसआईपी क्या है?

नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) क्या है?

म्यूचुअल फंड में स्विचिंग क्या है?

एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) क्या है?

ईएलएसएस म्यूचुअल फंड क्या है?

म्यूचुअल फंड में जोखिम क्या है?