शेयर बाजार कितने बजे खुलता है?

शेयर बाजार का समय तीन सेशन्स में बांटा गया है:

  1. प्री-ओपनिंग सेशन (Pre-Opening Session)
  2. नॉर्मल ट्रेडिंग सेशन (Normal Trading Session)
  3. क्लोजिंग सेशन (Closing Session)

मार्केट टाइमिंग क्या हैं?

प्री-ओपनिंग सेशन (Pre-Opening Session) ९:०० से ९:१५

प्री-ओपनिंग सेशन सुबह ९:०० बजे शुरू होता है और १५ मिनट तक चलता है। इस समय के दौरान, ऑर्डर्स दिए जा सकते हैं, मॉडिफाई किए जा सकते हैं या रद्द किए जा सकते हैं।

नॉर्मल ट्रेडिंग सेशन (Normal Trading Session) – ९:१५ से ३:३०

नॉर्मल ट्रेडिंग सेशन सुबह ९:१५ बजे शुरू होता है और दोपहर ३:३० बजे तक चलता है। इस अवधि के दौरान नियमित ट्रेडिंग होती है और प्री-ओपनिंग सेशन के ऑर्डर्स एक्सीक्यूट होते है। इस सेशन में स्टॉक्स की प्राइस डिमांड और सप्लाई के आधार पे तय की जाती है।

क्लोजिंग सेशन (Closing Session) – ३:३० से ३:४५

क्लोजिंग सेशन दोपहर ३:३० बजे शुरू होता है और १५ मिनट तक चलता है। इस समय के दौरान, ट्रेडिंग के अंतिम ३० मिनट के वेटेड एवरेज प्राइस के आधार पर शेयरों का क्लोजिंग प्राइस निर्धारित किया जाता है।

भारतीय शेयर बाजार शनिवार, रविवार और राष्ट्रीय छुट्टी के दिन बंद रहता है। यह दीवाली और महाशिवरात्रि जैसे कुछ त्योहारों के लिए भी बंद रहता है।

मुहूर्त ट्रेडिंग

दिवाली में शेयर बाजार को छुट्टी होती है, हालांकि, हर साल दिवाली में एक दिन बाजार एक घंटे के लिए खुलता है क्योंकि यह शुभ माना जाता है। इस समय जो ट्रेडिंग होती है उसे मुहूर्त ट्रेडिंग के नाम से जाना जाता है।

स्टॉक या शेयर क्या है?

स्टॉक ट्रेडिंग क्या है?

स्टॉक मार्केट क्या है?

शेयर बाजार के प्रकार?

स्टॉक मार्केट कैसे काम करता है?

मार्केट टाइमिंग क्या हैं?

विभिन्न प्रकार के स्टॉक क्या हैं?

इंडेक्स क्या है?

मार्किट कैपिटलाइजेशन क्या है?

बियर और बुल मार्केट क्या है?

स्टॉक मार्जिन क्या होता है

इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है?