शेयर बाजार के प्रकार

शेयर बाजार दो प्रकार के होते हैं:

  • प्राइमरी मार्केट (primary market)
  • सेकेंडरी मार्केट (secondary market)

प्राइमरी मार्केट (primary market)

प्राइमरी मार्केट वह जगह है जहां नए स्टॉक शुरू में जारी किए जाते हैं और पहली बार जनता को बेचे जाते हैं। इसे इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के नाम से भी जाना जाता है। प्राथमिक बाजार में, कंपनियां अपने संचालन, विस्तार, या अन्य व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पूंजी जुटाने के लिए स्टॉक जारी करती हैं। आईपीओ में भाग लेने वाले निवेशक ऑफरिंग प्राइस पर सीधे कंपनी से शेयर खरीदते हैं।

आईपीओ में निवेश करने के लिए निवेशकों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। उनके पास एक एक्टिव बैंक खाता और पर्याप्त बैलेंस होना चाहिए, और एक दमत और ट्रेडिंग खता होना चाहिए।

शेयर बाजार के प्रकार

सेकेंडरी मार्केट (secondary market)

दूसरी ओर, सेकेंडरी मार्केट में मौजूदा स्टॉक निवेशकों के बीच खरीदे और बेचे जाते हैं। यह वह जगह है जहां मैक्सिमम स्टॉक ट्रेडिंग होती है। द्वितीयक बाजार में शेयरों की कीमत डिमांड और सप्लाई से निर्धारित होती है, और कंपनी के परफॉरमेंस, मार्किट ट्रेंड्स और आर्थिक स्थितियों जैसे विभिन्न कारकों से प्रभावित होती है।

प्राइमरी मार्केट में निवेशक का पैसा कंपनी के पास जाता है और सेकेंडरी मार्किट में शेयरों की बिक्री से पैसा स्टॉक बेचने वाले निवेशक को जाता है।

संक्षेप में, प्राइमरी मार्केट वह है जहां नए स्टॉक IPO के माध्यम से जारी किए जाते हैं, जबकि सेकेंडरी मार्केट वह होता है जहां मौजूदा स्टॉक निवेशकों के बीच खरीदे और बेचे जाते हैं।

स्टॉक या शेयर क्या है?

स्टॉक ट्रेडिंग क्या है?

स्टॉक मार्केट क्या है?

शेयर बाजार के प्रकार?

स्टॉक मार्केट कैसे काम करता है?

मार्केट टाइमिंग क्या हैं?

विभिन्न प्रकार के स्टॉक क्या हैं?

इंडेक्स क्या है?

मार्किट कैपिटलाइजेशन क्या है?

बियर और बुल मार्केट क्या है?

स्टॉक मार्जिन क्या होता है

इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है?