स्टॉक मार्केट क्या होता है?
मान लीजिये की आप केक शॉप में जाकर पुरे केक की जगह एक केक का पीस खरीदते है, तो आप उस छोटेसे केक के टुकड़े के मालिक होते हैं। अगर बहोत सरे लोग सेम केक के टुकड़े को खरीदते है तो उसकी कीमत बढ़ जाती है। लोग उस केक को कितना चाहते है इस बात पर केक के एक टुकड़े का मूल्य ऊपर या निचे जा सकता है।
शेयर बाजार भी एक बड़ी केक की दुकान की तरह है जहां लोग कंपनियों के शेयर्स खरीद और बेच सकते हैं।
जब कोई कंपनी पैसा जुटाना चाहती है, तो वह खुद को टुकड़े में बांट देती है, जिसे स्टॉक या शेयर कहा जाता है। स्टॉक मार्किट के माध्यम से आम जनता ऐसे कंपनी के स्टॉक्स खरीद और बेच सकते हैं। स्टॉक मार्किट के जरिए जो लोग इन शेयरों को खरीदते हैं वे कंपनी के एक छोटे से हिस्से के मालिक बन जाते हैं और अगर कंपनी अच्छा परफॉर्म करती है तो पैसा कमा सकते हैं।

दूसरी ओर, जो लोग पहले से ही इन शेयरों के मालिक हैं, वे उन्हें स्टॉक मार्किट में बेच सकते हैं। कंपनी का परफॉरमेंस और स्टॉक की कितनी मांग है, इसके आधार पर शेयरों की कीमतें ऊपर या नीचे जा सकती हैं।
कुल मिलाकर, शेयर बाजार महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कंपनियों को बढ़ने के लिए आवश्यक धन प्राप्त करने में मदद करता है, और यह लोगों को निवेश करने और पैसा बनाने के अवसर प्रदान करता है।
स्टॉक मार्केट कैसे काम करता है?
