स्टॉक ट्रेडिंग क्या होती है?
स्टॉक ट्रेडिंग एक ऐसी एक्टिविटी है जिसमें आप स्टॉक खरीदते और बेचते हैं। जब आप किसी कंपनी के शेयर्स खरीदते है तो आपको उस कंपनी के हिस्सेदार बनते है। स्टॉक ट्रेडिंग मुख्यता लाभ कमाने के इरादे से की जाती है।
काम कीमत पर खरीदकर आप स्टॉक को बाद में अधिक कीमत पर बेचकर लाभ कमा सकते है। आप डिविडेंट के माध्यम से भी पैसा कमा सकते हैं। डिविडेंट के माध्यम से कम्पनिया शेयरधारकों को प्रॉफिट डिस्ट्रीब्यूट करती है।

स्टॉक ट्रेडिंग कैसे करें?
शेयर मार्किट में ट्रेडिंग शुरू करने से पहले आप को स्टॉक मार्किट माँ बेसिक नॉलेज होना जरुरी है। आप शेयर बाजार से संबंधित किताबें पढ़ सकते हैं, या फिर कोई ऑनलाइन कोर्स द्वारा आपका नॉलेज बढ़ा सकते है।
चलो अभी थोड़ा बहोत स्टॉक मार्किट का नॉलेज आ गया आपको। अब समय आ गया है शेयर बाजार में खाता खोलने का। शेयर मार्किट में अकाउंट ओपन करने के लिए आपको ब्रोकर की मदत लेनी होगी। ब्रोकर द्वारा आप स्टॉक खरीद और बेच सकते है। आप अपनी पसंद के आधार पर ऑनलाइन या ट्रेडिशनल ब्रोकर्स चुन सकते हैं।
शेयर मार्किट में ट्रेडिंग करने के लिए आपको एक डीमैट और एक ट्रेडिंग अकाउंट खोलना है। दोनों एक दुसरेसे कनेक्ट होना जरुरी है। ट्रेडिंग अकाउंट द्वारा आप शेयर्स खरीद और बेच सकते है और डीमैट अकाउंट में आप ख़रीदे हुए शेयर्स इलेक्ट्रॉनिक रूप में होल्ड कर सकते है।
अगर आप बैंक ब्रोकर चुनते है तो आप उनके पास ३ इन १ अकाउंट खोल सकते है। ३ इन १ अकाउंट एक सुविधाजनक पैकेज है जिसमे संयुक्त तीन खाते एक बचत खाता, एक ट्रेडिंग खाता और एक डीमैट खाता होते हैं।
डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करने के बाद आप स्टॉक ट्रेडिंग के लिए तैयार हो जाते हो। अगला स्टेप है, इसमें पैसे जमा करना जो आप ट्रेडिंग के लिए उसे यूज़ कर सकते हो।
आज कर बहोत सरे ब्रोकर्स ऑनलाइन ऍप उपलब्ध कराते हैं जो आप अपने मोबाइल में डाउनलोड करके शेयर्स खरीदना और बेचने का व्यव्हार कर सकते है। अब थोड़ा रिसर्च करके वह स्टॉक चुनें जिसे आप खरीदना चाहते हैं और आप अपने ब्रोकिंग अकाउंट में लॉगिन करके उन स्टॉक्स को खरीद लो।
स्टॉक ट्रेडिंग ऍप्स आपको वॉचलिस्ट की सुविधा देते है, जिसमे आप स्टॉक्स ऐड करके उनके चढाव और उतार पे नज़र रख सकते है और अपने पसंदीदा कीमत पर खरीद सकते है।
स्टॉक मार्केट कैसे काम करता है?
