You are currently viewing व्यक्तिगत वित्त योजना कैसे स्थापित करें

व्यक्तिगत वित्त योजना कैसे स्थापित करें

व्यक्तिगत फाइनेंसियल प्लान आपको अपने फाइनेंस पर नियंत्रण करने और अपने फाइनेंसियल गोल्स को अचीव करने में मदत करता है। यदि आप अपने फाइनेंस पर नियंत्रण रखने के लिए तैयार हैं, तो आपको अपना personal financial plan बनाना चाहिए।

पर्सनल फाइनेंसियल प्लान क्या है?

पर्सनल फाइनेंसियल प्लान एक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से आप आपके वित्तीय लक्ष्यों तक पहुंच सकते है। ये प्लान बनाने के लिए आपको अपनी वर्तमान फाइनेंसियल सिचुएशन को देखने की आवश्यकता है ताकि आप अपने गोल्स तक पहुँचने के लिए स्ट्रेटेजीज को तैयार कर सकें।

फाइनेंसियल प्लानिंग के सेटप्स क्या है?

१. अपनी फाइनेंसियल सिचुएशन का आकलन करें

अपनी वर्तमान फाइनेंसियल सिचुएशन का पूरी तरह से आकलन करने के लिए, अपने क्रेडिट कार्ड लोन, होम लोन और अपनी मासिक निश्चित इनकम (इनकम टैक्स के बाद) का अभ्यास करे। यह आपको अपने जाने और जाने वाले खर्च को देखने में मदद करेगा, और डिस्पोजेबल इनकम का उपयोग आप पैसे बचाने और अपने लक्ष्यों में निवेश करने के लिए कर सकते हैं। अपने महीने का लिविंग एक्सपेंसेस का भी आकलन करें और वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ले।

२. अपने फाइनेंसियल लक्ष्य निर्धारित करें

अब समय आ गया है कि आप अभी और भविष्य के लिए अपने वित्तीय लक्ष्यों की पहचान करें। फाइनेंसियल गोल्स सभी के लिए अलग अलग हो सकते है। जैसे की, शादी करना, घर खरीदने के लिए डिपॉजिट जमा करना, मौजूदा ऋण का भुगतान करना, कार खरीदना, इत्यादि। हां, ये सब करते हुए आपात स्थिति के लिए अलग से धन रखना भी जरुरी है। आपके गोल्स बड़े या छोटे हो सकते है, लेकिन इनको शार्ट टर्म और लॉन्ग टर्म में वर्गीकरण करना भी जरुरी है।

३. एक फाइनेंसियल प्लान बनाये

अगला कदम है एक वित्तीय योजना बनाना। आपके लिए क्या महत्वपूर्ण है यह जानने के बाद, अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए एक वित्तीय योजना बनाएं।
एक सफल व्यक्तिगत वित्तीय योजना के लिए पहले आप आपके मौजूदा खर्चे, बिल्स, लोन्स को प्रायोरिटी देकर उसको चुकाए जिससे आप फाइनेंसियल स्टेबिलिटी मेन्टेन कर सकते है और अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। आपको यह जानना जरुरी है की आप हर महीने कितनी बचत कर पा रहे हैं।

४. बचत/निवेश के माध्यम से अपने लक्ष्यों तक पहुँचें

अब समय आ गया है आपने प्लान को ऑक्शन में ले आने का। शार्ट टर्म गोल्स के लिए सेविंग करना बेहतर है लेकिन लॉन्ग टर्म गोल्स जैसे की रिटायरमेंट या घर खरीदना, के लिए इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी बनाना जरुरी है।

लॉन्ग टर्म गोल्स को प्राप्त करने के लिए नियमित निवेश महत्वपूर्ण हैं। अपने बचत और निवेश खातों में ऑटोमैटिक ट्रांसफर सेट अप करें, और सुनिश्चित करें कि आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हर महीने पर्याप्त धन जमा कर रहे हैं।

चलिए अब व्यक्तिगत फाइनेंसियल प्लॅनिंग का उदहारण देखते है।

  • किरण एक २५ साल का युवा है और प्रति वर्ष ५,००,००० की आय कमाता है। उसका फाइनेंसियल गोल अपना घर खरीदना है, लेकिन उसे अपने क्रेडिट कार्ड के कर्ज को भी चुकाना है एक इंटरनेशनल वेकेशन के लिए बचत करना चाहता है।
  • वह अपने मासिक धन के आने और जाने का अंदाज लगता है। किरण प्रति माह ४०,००० कमाता है और उसके लगभग १ ५ ,००० मासिक खर्चे है, जिससे उसके पास निवेश या बचत करने के लिए प्रति माह २५ ,००० बचता है।
  • किरण का शार्ट टर्म गोल्स उसके क्रेडिट कार्ड ऋण का भुगतान करना है, जो वर्तमान में ५०,००० है, और इंटरनेशनल वेकेशन के लिए बचत करना है जिसके लिए ७०,००० की जरुरत है। लॉन्ग टर्म गोल है घर के लिए ५,००,००० डिपाजिट जमा करना।
  • किरण ने अपने शॉर्ट टर्म गोल्स के लिए मासिक १०,००० प्रति माह बचाने का फैसला किया जिससे, १२ महीने में वो अपना गोल्स प्राप्त कर सकता है।
  • घर के डिपाजिट के लिए १५,००० प्रति माह लगाने का फैसला किया, जिससे अगले ३ साल में घर के लिए डिपाजिट जमा कर सकता है।
  • शार्ट टर्म गोल्स के लिए किरण बचत करता है और लॉन्ग टर्म के लिए वह महीने के १५,००० निवेश करता है जिससे उसके पास ३ साल के बाद ५,००,००० से भी ज्यादा रकम जमा हो सकती है।

Leave a Reply