You are currently viewing Side Hustle Se Extra Income Kaise Kamaye

Side Hustle Se Extra Income Kaise Kamaye

Side Hustle से Extra Income कैसे कमाए?

साइड हसल एक अतिरिक्त काम है जिसे आप अपनी मौजूदा नौकरी के साथ-साथ एडिशनल इनकम प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।

आप पार्ट टाइम जॉब कर रहे हो या फिर आपका खुद का छोटा व्यवसाय है जिसे आप आपके जॉब के बाद मैनेज करते, ये साइड हसल ही तो है।

यदि आप इसके लिए बिल्कुल नए हैं, तो आइए समझते हैं कि अपना खुद का साइड हसल बिजनेस कैसे शुरू करें। ये हो सकता है कि आपने इसके बारे में अपनी वर्क-बेस्टी से सुना हो जिसने उल्लेख किया हो कि उसने एक साइड हसल शुरू किया है, हो सकता है कि आपको यह विचार ऑनलाइन मिल गया हो, या शायद आपने कुछ लोगों के बारे में भी पढ़ा हो जिन्होंने अपने आइडियाज को व्यवसाय में बदल दिया है; अब वो ९ से ५ की नौकरी नहीं कर रहे हैं, और एक बड़े करोभार को संभाल रहे है!

और आप भी अंदर से यही चाहते हैं।

लेकिन सुरवात कहा से करे?

  • पहले आपको अपना साइड हसल बिजनेस आइडिया खोजने की जरूरत है।
  • यह पता लगाने के लिए कि एक अच्छा साइड हसल बिजनेस आइडिया क्या है, आप आपकी हॉबीस, स्किल्स और अचीवमेंट्स को … कुछ भी जो आपको लगता है कि आप बहुत अच्छे हैं, इसको लिखकर रखिये।
  • अब सोचें कि आपकी आइडिया दूसरों को कैसे लाभ पंहुचा सकती है और देखें कि क्या यह आपको इनकम दे सकती है या नहीं।
  • एक बार जब आप अपने बिज़नेस आईडिया पर निर्णय ले लेते हैं, तो आप ग्राहकों को खोजने के बारे में सोचना शुरू करना चाहेंगे।
  • आप उन सभी अलग-अलग तरीकों के बारे में सोचें, जिनसे आप आपका बिज़नेस लोगो तक पोहचा सकते है। ईमेल या सोशल मीडिया या फ़्लायर्स या बिलबोर्ड का उपयोग करके… ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे प्रसार कर सकते हैं। अगर कोई आपके बारे में नहीं जानता है तो आपको ज्यादा बिज़नेस नहीं मिलेगा!

बहोत सारी वेबसाइट्स हैं जिनका उपयोग आप अधिक व्यवसाय खोजने में कर सकते हैं। इन्टरनेट पर बहुत सारे ऐसे काम है जो आप पार्ट टाइम कर सकते है और अच्छी-खासी कमाई कर सकते हो।

याद रखें कि सफल होने में समय लगता है। इसमें डेडिकेशन और फोकस बहोत जरुरी है।

Leave a Reply